अभी तक आपने अधिक समय तक सोने के रिकॉर्ड तो सुने होंगे लेकिन जागने का कीर्तिमान शायद ही सुना होगा। जरा सोचिए आप बिना नींद के कितने दिन तक जाग सकते हैं, एक दिन, दो दिन शायद तीन दिन। इसके बाद शायद आपकी बेहोश होने वाली हालत हो जाएगी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस धरती पर कुछ शख्स भी हैं जो एक दो नहीं बल्कि 11 दिन तक लगातार जागते रहे। जी हां, ये शख्स हैं कैलिफोर्निया के सेंड डियागो में रहने वाले रेंडी गार्डनर। 1947 में पैदा होने वाले गार्डनर ने वर्ष 1964 में 16 वर्ष की उम्र में 264.4 घंटे (11 दिन, 24 मिनट) लगातार जागकर होनोलूलू के डीजे टॉम राउंडस का 260 घंटे 17 मिनट जागने का रिकॉर्ड ध्वस्तकर दिया। अब जब भी आप एक दिन या उससे ज्यादा जागें तो चिड़चिड़ाइएगा मत। यह सोचिएगा कि इस दुनिया में कोई शख्स जब 11 दिन तक लगातार जाग सकता है तो फिर हमारी उसके सामने बिसात ही क्या है...।
Sunday 13 December 2015
11 दिन तक लगातार जागते रहे ये महाशय...

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment