Saturday 26 December 2015

चश्मे पर दिखेंगे फेसबुक और व्हाट्स एप मैसेज


तकनीक  की दुनिया तेजी से बदल रही है। सोशल मीडिया  के युग में नित नई तकनीक हमें हैरत में डाल रही है। भविष्य की कुछ ऐसी ही तकनीक  पर काम करने में जुटा हुआ है गूगल। जानकारों  का कहना है कि गूगल ने एक ऐसा चश्मा बना लिया है जिसे लगाकर सोशल मीडिया  की हर अपडेट पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही गूगल मैप के जरिए रास्ता भी खोजा जा सकेगा। इसके अलावा जीपीएस से भी जुड़ा जा सकेगा और तो और मनचाही फोटो भी चश्मे पर लगा एक बटन दबाते हुए खिच जाएगी। इस चश्मे में हर अपडेट को न केवल देखा जा सकेगा बल्कि उसको लाइक और अनलाइक भी किया जा सकेगा। इस तकनीक का नाम गूगल ने रखा है गूगल ग्लास। इस जादुई चश्मे का टेस्ट भी किया जा चुका है। जानकारों  का कहना है कि इस तकनीक का स्काई डाइवर्स पर सफल परीक्षण किया जा चुका है। अभी इसकी लागत करीब 1500 डालर बताई जा रही है। इसकी कीमत कम करने के लिए गूगल की रिसर्च टीम जुटी हुई है। इसे लोगों के लिए और सुविधाजनक  बनाने पर काम चल रहा है। 2016 तक यह तकनीक बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment