Sunday 27 December 2015

विश्व के इन महान कथनों ने बदल दी दुनिया...


1- मेरी मां ने मुझसे कहा था यदि तुम सैनिक बने तो तुम जनरल बनोगे,  यदि तुम संत बने तो आगे चलकर पोप बनोगे। लेकिन...मैं  तो पेंटर था....और  मैं पिकासो बन गया।  (पाब्लो पिकासो - 1881-1973)

2-समस्याओं के बीच में ही संभावनाएं  जन्म लेतीं हैं।
(अलबर्ट आईंस्टीन- 1879-1955)

3-जब तक आप खुद को मूर्ख जताते रहेंगे तब तक आप महान नहीं बन सकते हैं।
(चेर-सिंगर, 1946)

4- यदि आप किसी के चरित्र को समझना चाहते हैं तो उसे ताकत दे दीजिए।
( अब्राह्म लिंकन, पूर्व राष्ट्रपति, अमेरिका)

5- मेरे नौ हजार से ज्यादा शॉट बेकार गए। मैं तीन सौ से ज्यादा मैच हार गया। 26 बार मैंने मैच विनिंग शॉट मिस कर दिए। इसके बावजूद आज मैं सफल हूं...पता है क्यों...। (माइकल जॉर्डन, महान बॉस्केटबाल खिलाड़ी, अमेरिका)

6- कुछ नहीं करने से बेहतर है कुछ करते रहिए। (कन्फयूशियस, महान दार्शनिक)

7- कल्पनाशीलता दुनिया पर राज कराती है। (नेपोलियन  बोनापार्ट-1769-1821)

8-  लगातार हारने वाला ही सबसे बड़ा विजेता बनता है क्योंकि वो जीतने तक गेम में टिका रहता है। (टैरी पॉलसन-वैज्ञानिक)

9-  आप नहीं आपका काम बोलना चाहिए। ( हेनरी जे केसर, उद्योगपति)

10-   एक झूठा मित्र और आपकी छाया केवल सूर्य की रोशनी तक ही आपके साथ रहती हैं। (बेंजामिन फ्रेकलिन, पहले करोड़पति, अमेरिका)

No comments:

Post a Comment